अब आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित होगी राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया

ख़बर शेयर करें

अब आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित होगी राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया

भीमताल । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया विभाग

में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में राशन कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया राशन कार्ड प्रबंधन (आरसीएमएस) पोर्टल पर संचालित की जा रही है। इसके तहत नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, नाम जोड़ना व हटाना और सुधार करना शामिल रहेगा। उन्होंने बताया भारत सरकार द्वारा स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में सभी राज्यों के लिए एक एकीकृत, उच्चीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में प्रचलित आरसीएमएस पोर्टल के डाटा को यूआरसीएम में माइग्रेट करने हेतु 26 फरवरी से 7 मार्च तक आरसीएमएस पोर्टल में होने वाले समस्त कार्य स्थगित की गयी हैं। बिष्ट ने बताया नवीन यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में कार्य किया जाना सरल, प्रभावी और एडवांस तकनीकी युक्त होगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page