भवाली की राजनीति में अब बदलेगी गणित, नई अधिसूचना के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे किसको देंगे समर्थन, किसको देंगे झटका

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर निकाय चुनाव की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद पूरे समीकरण बदल गए हैं। महिला सीट के बाद अनुसूचित जाति सीट आने से क्षेत्र में नए समीकरण बनने लगे हैं। ऐसे में पिछले पाँच सालों से लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे के हाथ अब तक निराशा ही लगी है। नरेश पाण्डे पिछले पाँच सालो से लोगो की सेवा में जुटे हैं। वही लोंगो की सहमति के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद की दावेदारी की थी। लेकिन नई अधिसूचना के बाद अनुसूचित जाति सीट होने से बड़ा झटका लगा है। वही अब देखने वाली बात है कि वर्षो से क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी पकड़ बनाने वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष अपना समर्थन किसे देंगे। अन्य डावेदार उन्हें अपने समर्थन के लिए फोन खटखटाने लगे हैं। आपको बता दे नरेश पाण्डे पिछले चुनाव में निर्दलीय होने के बावजूद 6 सौ से अधिक वोट लेकर आये थे। जिसके बाद पाँच सालो से लोगो की सेवा में उन्होंने दिन रात एक कर दिया है। ऐसे में उन्हें लोगो का भारी समर्थन है। लोग कयास लगाए रहे हैं कि जहाँ नरेश पाण्डे होंगे वहां अध्यक्ष व सभासद की जीत होगी। अब देखने वाली बात है किसको झटका लगेगा। किसके सर ताज सजेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page