अब वकील बनकर आये व्यक्ति ने कोर्ट में महिला को गोली मार दी

ख़बर शेयर करें

दिल्ली। मीडिया कर्मी बनकर आये हत्यारों ने प्रयागराज में अतीक अशरफ़ की हत्या कर दी थी अब दिल्ली में कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर आए एक व्यक्ति ने महिला को गोली मारी है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना साकेत कोर्ट में आज हुई। हमलावर वकील की ड्रेस में आया था। हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में वकीलों व अन्य से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला किसी मामले में गवाही देने पहुंची थी। गोली लगते ही महिला चिल्लाने लगी। महिला को मौजूद लोग जल्दी से लेकर अस्पताल पहुंचे। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोर्ट खुलने के कुछ समय बाद ही हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। आरोपी की पहचान हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स और महिला के बीच पुरानी दुश्मनी है। इनके बीच पैसे का लेनदेन को लेकर मामला है। हालांकि, हमले के बाद हमलावर कोर्ट से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हमलावर अकेले ही कोर्ट पहुंचा था। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

इसके साथ ही सवाल उठ रहा है कि आखिर दिन दहाड़े कोर्ट में शख्स हथियार लेकर कैसे पहुंच गया। कोर्ट के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर भी है। इसके बावजूद घटना को अंजाम दिया गया। ऐसे में साकेत कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस जगह पर यह वारदात हुई उसके लेकर सवाल उठ रहे हैं। हमला कोर्ट के परिसर में हुआ है। ऐसे में इतनी सिक्योरिटी के बावजूद हमलवार वहां कैसे पहुंच गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page