अब आग सेक रहे युवक को मार दी गोली

ख़बर शेयर करें

दोस्तों के साथ बैठकर आग सेक रहे एक ई-रिक्शा चालक युवक को किसी ने गोली मार दी। खून निकलने पर युवक को गोली लगने का पता चला। आनन-फानन में उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर शरीर में फंसी गोली को निकाल दिया है। पुलिस गोली चलाने वालों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी

कोतवाली थाना क्षेत्र के जीतपुर नेगी निवासी राजू 15 दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। यहां वह ई-रिक्शा चलाने लगा। बुधवार की रात 11 बजे राजू चाऊमीन के ठेले के पास अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बैठकर आग सेक रहा था। अचानक उसे कमर के पास किसी तरह की तेज चुभन का अहसास हुआ साथ ही एक आवाज भी सुनाई दी। कुछ ही सेकेंड में जब राजू ने चुभन वाली जगह पर हाथ लगाया तो खून निकल रहा था। उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी और उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गोली राजू के शरीर में ज्यादा अंदर तक नहीं पहुंची थी। ऊपरी मांस में ही फंसकर रह गई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाली।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें शिकायत

कोतवाली उमेश कुमार मालिक ने बताया कि घटना स्थल और घाव को देखने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी व्यक्ति के हवाई फायर के दौरान घटना हुई है। इसके बाबजूद घायल ने ससुराल वालों पर शक जाहिर किया है, उसकी भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page