अब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में आज दर्दनाक हादसा हुआ है। धारचूला-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आज बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित ग्रामीणों ने शवों को खाई से निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह धारचूला- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिता-पुत्र हरीश कापड़ी पुत्र स्व केदारदत्त कापड़ी (52), शुभम कापड़ी (29) पुत्र हरीश कापड़ी निवासी कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव और रोहित बोनाल निवासी धारचूला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित ग्रामीणों ने शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की दुर्घटना में मौत की खबर से पूरे क्षेत्र

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

में शोक है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page