अब 1क टन टमाटर से भरा ट्रक ही कर दिया गायब

ख़बर शेयर करें

देश में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। कर्नाटक से जयपुर जा रहा 11 टन टमाटर से भरा ट्रक रास्ते से गायब हो गया।

कोलार पुलिस के पास कारोबारी ने चालक और क्लीनर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। कारोबारी ने कहा कि ट्रक में 21 लाख रुपये के टमाटर थे। इस महीने की शुरुआत में भी कर्नाटक में दो बार टमाटर चोरी की घटनाएं हुईं हैं। ट्रक को शनिवार रात ही अपने गंतव्य जयपुर पहुंचना था। इसके मालिक विनय रेड्डी ने चालक और क्लीनर से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन दोनों के फोन बंद थे। कारोबारी के अनुसार, 27 जुलाई को कोलार की मंडी से 750 बक्से में 11 टन टमाटर ट्रक के जरिए जयपुर के लिए रवाना किया गया था। ट्रक में लगा जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम कोलार से निकलने के बाद 1800 किमी की दूरी तक काम करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

खेत से चोरी हुए थे टमाटर चार जुलाई को कर्नाटक में एक किसान धारिणी के खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए थे। किसान के खेत में घुसकर रात में चोरों ने टमाटर चोरी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

ट्रक ही हाईजैक कर्नाटक के चित्रदुर्ग से आठ जुलाई को टमाटर से भरा ट्रक हाईजैक हो गया था। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। मल्लेश नामक किसान ट्रक में टमाटर लेकर कोलार बाजार जा रहा था। कार में सवार लोगों ने किसान और ट्रक ड्राइवर को रोक लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page