अब 18 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, व्यायाम कर रहा था युवक

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। इन दिनों अचानक ही दिल का दौरा पढ़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में शुक्रवार की सुबह व्यायाम कर रहे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में खिलाड़ी अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर कासनी गांव का 18 वर्षीय युवक पारस कसन्याल सेना भर्ती की तैयारियों में जुटा हुआ था। वह हर रोज अपने गांव से दौड़ लगाकर नगर के देव सिंह मैदान में पहुंचकर व्यायाम करता था। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे वह मैदान में व्यायाम कर रहा था। व्यायाम के दौरान ही वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सक डॉ. आलम ने युवक की जांच की हृदय गति वापस लाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चिकित्सक ने पारस को मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गोविंद सनप ने किए कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page