इन लोगो को भेजे जाएंगे नोटिस, चेतावनी बोर्ड लगाए

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी तहसील के बागजाला में शनिवार को पुलिस-प्रशासन की मदद से वन विभाग ने आठ निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। इस दौरान करीब पौन हेक्टेयर जमीन कब्जे से छुड़वाई गई थी। वहीं, सोमवार को वन विभाग की टीम दोबारा से इस क्षेत्र में सर्वे के लिए पहुंची, जिसके बाद अतिक्रमण मुक्त जमीनों के आसपास बोर्ड लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

चेतावनी बोर्ड में लिखा गया कि भूमि पर कब्जे या अन्य किसी भी तरह से इस्तेमाल करने पर सीधा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। गौलापार के बागजाला में वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला इन दिनों चर्चा में है। शनिवार को वन विभाग ने आठ निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से तोड़ने के बाद इन लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की थी।
वहीं, क्षेत्र में कब्जे को लेकर जमीनी सर्वे भी चल रहा है। इसके बाद करीब 750 लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे। सोमवार को वनकर्मी दोबारा यहां पहुंचे थे, जिसके बाद कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन के आसपास लगे खंबों में चेतावनी बोर्ड टांगे गए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page