सहायक निर्वाचन अधिकारी लालकुआं ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को अनुमति लिए बगैर वाहन में प्रचार करने पर नोटिस जारी किया है। मामले को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी लालकुआं परितोष वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस जारी कर बताया है कि 3 अप्रैल को वाहन संख्या यूके-04-टीए-1877 को प्रचार वाहन के रूप में अनुमति दिए जाने को आवेदन किया था। जिस पर वाहन को चुनाव प्रचार के लिए अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद 8 अप्रैल को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के चुनाव अधिकारी को आवेदन कर इस प्रचार वाहन की अनुमति निरस्त करने को आवेदन किया था। जिस पर वाहन की चुनाव प्रचार की अनुमति निरस्त कर दी गई। 10 अप्रैल को रावत नगर बिन्दुखत्ता में इस वाहन को बगैर अनुमति के चुनाव प्रचार करते पाया गया। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

