वनाग्नि पर प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण और प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ)को नोटिस भेजा

ख़बर शेयर करें

प्रदेश में विकराल रूप ले रही वनाग्नि की घटनाओं पर राज्य मानवाधिकार आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने इस मामले में बुधवार को प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण और प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ)को नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे कई बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू की ओर से भेजे गए नोटिस में उनसे पूछा गया है कि जंगल की आग से निपटने के लिए क्या उपाय किए गए। यह भी पूछा गया है कि आग के कारण जानने के लिए क्या किया और आग लगने के बाद रोकने के लिए किया उपाए किए गए। आयोग ने यह भी पूछा है कि क्या आग की पूर्व चेतावनी व उसकी रोकथाम के लिए लोगों को बताया गया है। क्या वनाग्नि की रोकथाम के लिए कोई दूरगामी स्थायी कार्ययोजना बनाई गई है। आयोग ने आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ की गई गई कार्रवाई के विषय में भी अवगत कराने को कहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page