नैनीताल जिले में 365 निजी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में 15 नवंबर को निजी स्कूलों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में अनुपस्थित होने पर मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जयसवाल ने 365 निजी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं और तीन दिन के भीतर सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

सीईओ ने बैठक में शामिल नहीं होने वाले 365 निजी स्कूल संचालकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे नियमों का उल्लंघन माना है। सीईओ ने कहा कि 15 नवंबर को निजी स्कूलों को लेकर बैठक की गई थी। बैठक में विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर चर्चा होनी थी। सूचना सभी स्कूलों को भेजने के बाद भी 365 निजी स्कूल संचालक बैठक में शामिल नहीं हुए। सीईओ ने कहा कि सभी बीईओ और डिप्टी बीईओ से बैठक में शामिल न होने वाले विद्यालयों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page