मेडिकल स्टोर में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस किया जारी

ख़बर शेयर करें

जिला औषधि निरीक्षक व पुलिस ने लालकुआं और बिंदुखत्ता में करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की। टीम ने तीन मेडिकल स्टोरों में एनआरएक्स की दवा में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

सोमवार दोपहर बाद जिला औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट व लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने कोतवाली चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर, लालकुआं नगर के मेडिकल स्टोरों और घोड़ानाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर में एनआरएक्स दवा को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति लापरवाही के साथ मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट व रजिस्टर्ड स्वामी नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस जारी किया। छापेमारी की कार्रवाई पर अधिकांश मेडिकल स्टोर स्वामी अपने मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए। इस पर जिला औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने फोन पर मेडिकल स्टोर स्वामियों से बात कर उन्हें फटकार लगाई। साथ ही उनसे अविलंब औषधि कार्यालय में अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page