पटवारियों को दिए नोटिस, दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें

एसडीएम परितोष वर्मा ने आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों में रिपोर्ट नहीं लगाने पर मंगलवार को हल्द्वानी के 9 व लालकुआं के 2 पटवारियों को नोटिस जारी किया। हफ्ते भर से रिपोर्ट न लगाने पर यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

नोटिस में 15 दिन के भीतर प्रमाण पत्र न बनने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अतिरिक्त कार्यक्षेत्र से मुक्त करने की मांग को लेकर पटवारी आंदोलित हैं। जिसके विरोध में उन्होंने तहसील से जारी होने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाना बंद कर दिया है। डीएम ने अमीनों को यह अधिकार दे दिया था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से अमीनों ने भी प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाना बंद कर दिया है। अब एक सप्ताह से प्रमाण पत्रों पर जांच रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। जबकि सेवा के अधिकार ऐक्ट के तहत हर प्रमाण पत्र 15 दिन के भीतर बन जाना चाहिए। मंगलवार को शिकंजा कसते हुए एसडीएम ने 11 पटवारियों को नोटिस जारी किए। जिससे लोगों के प्रमाण पत्र बन सकें। वहीं प्रमाण न बनने पर मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page