कैंची धाम में अमर वैली रिसार्ट, ग्रीन वैली होटल सहित अन्य के काटे चालान, दिए नोटिस

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम में बिना पंजीकरण के चल रहे होटल होमस्टे के चालान किये गए। मंगलवार को जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। जिसमें 11 होटल होम स्टे रेस्टोरेंट के बिना पंजीकरण और नियमो के पालन नही करने पर नोटिस जारी किए गए। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि बिना पंजीकरण के कैची धाम क्षेत्र में 6 होटल होम स्टे चलाये जा रहे थे। जिनका चालान किया गया है। वही नियमो का पालन नही करने पर 5 को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कैंची धाम में हजारों लोग हर दिन पहुँचते है। ऐसे में बिना पंजीकरण के होटल होम स्टे चलाना कानून जुर्म है। कहा सभी होटल होम स्टे संचालक मानकों को पूरा कर संचालन करें। कहा अगर भविष्य में भी यही स्थिति रही तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page