-कैची धामनक आस पास भीख मांग रहे नाबालिग बच्चे
भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम में हर दिन हजारों भक्त दर्शनो के लिए पहुँच रहे हैं। लेकिन मंदिर के पास सड़क किनारे 20 से अधिक बिना प्रशासन की अनुमति के अवैध रूप से सामान बेच रहे लोगो से पर्यटकों को दर्शन करने में परेशानी हो रही है। मंदिर गेट के आस पास ऊपर नीचे 10 मीटर तक लोगो ने फड़ लगा दिए हैं। स्थानीय वरिष्ठ व्यापारी भुवन तिवारी ने कहा कि दूर दराज से दर्शनो को पहुँच रहे पर्यटकों के लिए मुसीबत बन रहा है। नाबालिग बच्चों द्वारा गेट के आस पास भीख मांगी जा रही है। जिन्हें देखने वाला कोई नही है। पिछले 6 महीनों में 20 से अधिक लोग सड़क किनारे दुकान लगाकर बैठ गए हैं। कहा कि जिससे चोर उचक्के भी बढ़ने लगे हैं। पिछले दिनो पार्किंग में यात्री का पर्स चोरी हो गया था। सड़क किनारे बिना लाइसेंस के खाने पीने की चीजें बेच रहे हैं। कहा प्रशासन जल्द कार्रवाई नही करेगा तो प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम बीसी पंत ने बताया कि पुलिस को निर्देश समय समय और दिए जाते हैं। आगे इसको लेकर कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

