यहां मुख्यमंत्री की नही मानी बात, फिर काट दी बिजली

ख़बर शेयर करें

पूर्णागिरि के पुजारी समेत श्रद्धालु और व्यापारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हो रहे हैं। बिजली कटौती से आए दिन पानी और नेटवर्क की समस्या आ रही है। धाम के पुजारियों ने गर्मी में चूना छिड़काव की भी मांग की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक में पूर्णागिरि मेले के दौरान बिजली पानी की व्यवस्था सुचारु रखने और मेला क्षेत्र को कटौती मुक्त रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी पूर्णागिरि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में एक मौत के बाद भी नहीं ली सुध, अब दूसरी मौत का इंतजार

भीषण गर्मी के बीच पूर्णागिरि में इन दिनों व्यापारी और श्रद्धालु अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। मंदिर समिति के सचिव सुरेश तिवारी ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद भी रोज बिजली कटौती हो रही है। इससे धाम में सबसे बड़ी समस्या पानी की उत्पन्न हो रही है। बताया कि बगैर मोटर के पानी मिल पाना संभव नहीं है। जबकि बारिश नहीं होने से निगालीगाड़ और अन्य पेयजल स्त्रत्तेत पहले से ही सूखने के कगार में पहुंच गए हैं। बताया कि बिजली नहीं होने से नेटवर्क की भी समस्या बनी हुई है। पुजारियों का कहना है कि गर्मी में हर साल बीमारियों से बचाव के लिए चूने का छिड़काव किया जाता था, लेकिन इस बार चूने का भी छिड़काव नहीं किया गया है। उन्होंने चूना छिड़काव की मांग की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page