भवाली नगर पालिका में नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर पालिका परिषद भवाली के सभागार में सोमवार को शासन द्वारा नामित सभासद उमा पढ़ालनी और पवन भाकुनी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या ने दोनों नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पालिका परिवार की ओर से दोनों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड में दोनों नामित सभासदों के शामिल होने से जनहित के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि सामूहिक सहभागिता और समन्वय की भावना से कार्य करते हुए नगर के विकास को नई गति देंगे। नवनियुक्त सभासद उमा पढ़ालनी और पवन भाकुनी ने कहा कि वे नगरवासियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका के प्रत्येक विकास कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भवाली का चहुंमुखी विकास होगा।
कार्यक्रम को पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, सभासद मुकेश कुमार, जुगल मठपाल, नाजमा खान, तुलसी जोशी, पंकज कुमार, सपना कुमारी, पंकज अद्विती, मनोज तिवारी, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य मो जावेद, इंद्र कपिल, वरिष्ठ लिपिक पंकज जोशी तथा लेखाकार साक्षी शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी नेता मनोज तिवारी ने किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page