गरमपानी- खैरना के नव नियुक्त चौकी प्रभारी धमेद्र कुमार ने बुधवार की शाम 5 बजे क्षेत्रीय व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्रीय समस्याओं को सुना। जिसमे क्षेत्रीय व्यापारियों खैरना पुल के पास जाम लगनें की स्थिति से अवगत कराया। वही चौकी प्रभारी ने साइबर क्राइम, नशे और नाबालिकों को वाहन नही चलाने के लिए कहा गया। वही नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान अंकित साह, त्रिभुवन पाठक,जेडी कत्यूरा, हितेष साह, बालम पिनारी, नीरज जलाल मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

