प्राथमिक विद्यालय में पानी नही, बिल्डरों को देने का लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें

-60 से अधिक बच्चे पढ़ने आते हैं विद्यालय

सरकार का सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढे धरातल पर उतरता नजर नही आ रहा है। रामगढ़ ब्लॉक के नाथुवाखान हरिनगर प्राथमिक विद्यालय में पानी नही आने से बच्चों को पानी लाना पड़ रहा है। सुबह घण्टो पैदल चलकर बच्चे विद्यालय पहुँचते है, उसके बाद बच्चों को पानी भरने जाना पड़ रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश आर्या ने कहा कि विद्यालय में लगभग 60 से अधिक छात्र छात्राएं पढ़ने आते हैं। बच्चों के लिए विद्यालय में पीने का पानी तक नही है। जिससे बच्चे पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में जल संस्थान व स्वजल योजना के दो कनेक्शन है। लेकिन उसमे पानी नही आता। कई बार विभागीय अधिकारियों से पेयजल की समस्या बताई गई है। लेकिन पानी की समस्या हल नही हो रही है, जिससे बच्चों के लिए परेशानी हो रही है। और जल संस्थान बिल्डरों को पानी दे रहा है। जिसका खामियाजा मासूम बच्चों को उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

कोट..

विद्यालय देर में खुलता है, और पानी सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक चलाया जाता है। हमारी तरफ से पानी दिया जा रहा है। विद्यालय में सिंटेक्स लगाने के लिए कहा गया है, जिससे सुबह ही पानी भर सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

सुभाष चन्द्र गंगोला, जेई जल संस्थान धारी

स्वजल व लिफ्ट पम्प योजना के दो कनेक्शन है। फिर भी पानी नही आ रहा है। बच्चों का पानी लाना गलत है। सिन्टेक्स भी है, विद्यालय में पानी नही होने से समस्या हो रही है। आंगनबाड़ी भी वही है वहा पानी देना चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

पूनम देवी, ग्राम प्रधान हरिनगर नाथुवाखान

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page