भट्ट का जितना तय, किसी ने नही भरा नामांकन पत्र

ख़बर शेयर करें

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रदेश महेंद्र भट्ट का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन एकमात्र उन्होंने ही नामांकन पत्र भरा। रिटर्निंग अफसर 20 फरवरी को ही उनके निर्वाचित होने का ऐलान कर सार्टिफिकेट दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

विधानसभा में गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक भट्ट के अलावा अन्य किसी ने नामांकन पत्र नहीं भरा। भट्ट सुबह लगभग 10 बजे पार्टी विधायकों व समर्थकों के साथ विधानसभा पहुंच गए थे। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम और अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। पूर्वाह्रन 11 बजे भट्ट ने रिटर्निंग अफसर चंद्र मोहन गोस्वामी को चार सेटों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जमीन से उठे कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजकर एक आम कार्यकर्ता का सम्मान किया है। महेंद्र भट्ट को राज्यसभा के लिए नामित किए जाने से उत्तराखंड में भाजपा के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भट्ट उच्च सदन में प्रदेश की आवाज बनेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page