अतिक्रमण की कार्रवाई से घबराने की जरूरत नही, विधायक सरिता आर्य

ख़बर शेयर करें

रविवार को बेतालघाट पहुंचीं विधायक सरिता आर्या ने अतिक्रमण को लेकर चल रही कार्रवाई से परेशान लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर बने मकानों को विभाग केवल चिह्नित कर रहा है, पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जल्द विधानसभा सत्र में सीएम से चर्चा कर उनके लिए कोई न कोई हल अवश्य निकला जाएगा। सड़क किनारे अतिक्रमण पर कहा, लोग अपनी सुविधा के लिए स्वयं दुकानों के आगे अतिक्रमण हटा रहे हैं। विभाग कहीं भी जबरदस्ती कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस मौके पर रमेश तिवारी, शेखर दानी, हरीश जोशी, चंपा मौजूद रहीं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page