यहां जनप्रतिनिधियों की कर दी नो एंट्री

ख़बर शेयर करें

कनालीछीना ब्लॉक के लीमाटौडा में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि सड़क में डामरीकरण, नालियों, झाडी कटान सहित अन्य कार्यों को पूर्ण न होने तक जनप्रतिनिधियों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। गांव में आगे होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी प्रचार पर रोक लगाई जाएगी और फिर चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

लीमाटौडा में मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की सड़क को लेकर बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने कहा कि 25 सालों से लोक निर्माण विभाग पांच किमी सड़क पूरा नहीं करा पाया है। सड़क में डामरीकरण न होने के कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक सड़क नहीं बन जाती, डामरीकरण नहीं हो जाता तब तक जनप्रतिनिधियों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page