वैज्ञानिक सलाहकार समिति की उन्नीसवीं बैठक सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। कृषि विज्ञान केन्द्र, ज्योलीकोट में दिनांक 24.01.2024 को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की उन्नीसवीं बैठक माननीय डा जितेन्द्र क्वात्रा, निदेशक प्रसार शिक्षा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। बैठक की शुरुआत डा कंचन नैनवाल के स्वागत सम्बोधन के साथ की गई। दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रभारी अधिकारी डा सी. तिवारी द्वारा वर्ष 2023 की प्रगति आख्या तथा वर्ष 2024 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। डा दीपाली तिवारी पाण्डेय, डा विजय कुमार सिह एंव डा सुधा जुकारिया द्वारा सम्बन्धित विषयो पर मंचासीन अधिकारीयों एवं प्रगतिशील कृषकों को कृषि सम्बन्धित नवीतम तकनीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डा संजय चौधरी, संयुक्त निदेशक, प्रसार शिक्षा द्वारा पशुपालन विषय में प्रथम पंक्ति प्रर्दशन में मुर्गी की प्रजाति उत्तरा को शामिल किये जाने की विशेष जानकारी दी। डा शिव प्रसार मौर्या, विभागाध्यक्ष, पशुपालन द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों की बद्री गाय की प्रजाति को कृत्रिम गर्भाधान प्रकिया द्वारा उच्च नस्ल की दुधारू गाय मे परिर्वतित करने का सुझाव दिया गया। डा रत्नाराय, प्राध्यापक, उद्यान द्वारा कीवी फल का मदर ब्लाक बनाने का सुझाव दिया गया। डा रोहिताश सिह, प्राध्यापक, सस्य विज्ञान द्वारा जैविक कीटनाशकों के प्रयोग के बारे में कृषको बताया गया। प्रगितिशील कृषक श्री नरेन्द्र सिंह मेहरा द्वारा स्थानीय कृषकों की सहायता से प्रर्यटन को उनके आयोप्रार्जन का मुख्य आयाम के रूप में विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों से अनुरोध किया गया। ग्राम गेठिया की स्वयं सहायता समूह की गीता जीना, मधु आर्या, बीनीता बोरा एवं किरन विष्ट द्वारा मोटे अनाजों के उत्पाद बिष्कुट, नमकीन और जुट बैग एवं शोभाकारी मोमबत्तीयों की प्रर्दशनी लगायी गई। कार्यक्रम संचालन में डा शशि तिवारी, श्री दीप कुमार, श्रीमती कमला सत्यपाल, महिपाल चन्द्र लोहनी, गोविन्दी देवी एवं मनोज कुमार का योगदान रहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page