सड़क हादसे में नौ की मौत

ख़बर शेयर करें

दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में सिगीरियावां हॉल्ट के पास शनिवार की सुबह छह बजे डंपर और टेंपो की आमने -सामने टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में आठ महिलाएं व टेंपो का चालक शामिल हैं। टेंपो पर चालक समेत कुल 13 लोग थे। घटना के बाद घायलों को पहले दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी महिलाएं नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव निवासी थीं और फतुहा गंगा स्नान करने जा रही थीं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page