पदमपुरी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय राम कथा शुरू

ख़बर शेयर करें

भवाली। क्षेत्र के श्री श्री 1008 बाबा संत सोमवारी आश्रम पदमपुरी में श्री परमानंद पूरी जी के आशीर्वाद से श्री अटल महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बाल व्यास कपिल देव महाराज ने प्रथम दिवस की राम कथा का महात्म्य सुनाया। राम नाम की महिमा उन्होंने संतो के दर्शन से पुण्य की महिमा बताई। श्री राम जय राम भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। व्यास कपिल देव महाराज ने कहा कि 25 अप्रैल को श्री श्री 108 इतवारी बाबा की पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों क्षेत्र वासियों से भण्डारे व कथा श्रवण करने को कहा। इस दौरान दयानंद सरस्वती महाराज, पवन नाथ जी महाराज आदि सन्त रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page