भवाली में नवनियुक्त ईओ ने कर्मचारियों के साथ की बैठक

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को नगर पॉलिका के नवनियुक्त प्रभारी अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों के साथ बैठक की। उन्होने नगर पालिका सीमा के अन्तर्गत सभी व्यापारियों से अपील कर कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करे। कहा अगर कोई भी व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाया गया तो उसके विरूद्व चालानी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में नगर की स्ट्रीट लाईट एवं सफाई के कार्य को दुरस्त करने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही हर घर से कूड़ा उठा रहे कर्मचारियों को निदेशित कर समय से हर दिन कूड़ा उठाने को कहा गया। विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि पालिका की वित्तीय स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार विभिन्न वार्डो में विकास कार्य कराये जायेगे। अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा नगर पालिका के पूर्व के विकास कार्यो की जांच हेतु जिला प्रशासन को लिखा गया है जांच पूर्ण पूरी होने के बाद ही पालिका के ठेकेदारो के पूर्व के कार्यो की सिक्योरिटी धनराशि का भुगतान किया जायेगा। बैठक में पंकज जोशी, प्रियंका जोशी, मनोज तिवारी, इन्द्र कुमार कपिल, पंकज कुमार, श्री गौरव नेगी, रमेश भटट, संजय कुमार, राजाराम, राजेश, लालसा आदि कर्मचारी रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page