नगर निकाय चुनाव लड़ने वालों के लिए नई अपडेट

ख़बर शेयर करें

93 नगर निकायों में वोटर लिस्ट पर काम शुरू होने के साथ ही यहां अगले साल मध्य तक चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है।

फिर भी प्रदेश में आठ निकाय ऐसे हैं, जहां चुनाव अगले नवंबर से पहले होते नजर नहीं आ रहे हैं। इस तरह प्रदेश में पंचायत की तरह अब नगर निकाय चुनाव भी दो चरणों में कराने की परंपरा बन रही है। शहरी विकास विभाग ने प्रथम चरण में 93 निकायों में परिसीमन फाइनल करते हुए, यहां चुनाव की सिफारिश राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है। आयोग ने इन निकायों में वोटर लिस्ट बनाने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके बावजूद नगरपालिका हर्बटपुर, नरेंद्रनगर, रुद्रप्रयाग व बाजपुर के साथ नगर पंचायत कीर्तिनगर, मुनस्यारी, नंदानगर घाट और नगर निगम रुड़की में अभी यह प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है। रुड़की में अभी एक साल का कार्यकाल बचा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page