ग्राफिक एरा भीमताल में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का नया सत्र शुरू

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा भीमताल में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का नया सत्र शुरू
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में दिनांक 8, अगस्त-2024 से बी०टेक प्रथम वर्ष के छात्रों का शैक्षणिक सत्र 2024 के लिए नया बैच प्रारम्भ हो गया है। नये सत्र की शुरुवात सात दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के से हुआ।

इन्डक्शन प्रोग्राम में बी०टेक प्रथम वर्ष के विभागाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह विष्ट, डॉ० मेहुल मानु डॉ० पुष्पा नेगी, डॉ० अमित मित्तल,, डॉ० किरन जोशी. डॉ दीपेन्द्र सिंह रावत द्वारा नव-आगन्तुक विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ परिसर के निदेशक प्रो० कर्नल अनिल कुमार नायर सेनि० द्वारा दीप प्रज्जवलित कर सभी नवआगन्तुक विद्यार्थियों को शुभकानाएं दी गई। अपने सम्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को उन्हें उनके सर्वोत्तम करियर विकल्प के लिए विश्वविद्यालय के विजन एवं मिशन से परिवित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को सतत् अध्ययनरत रहने के लाभ के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अभी से अपनी पढ़ाई गम्भीरता पूर्वक करनी चाहिए साथ में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए सतत् प्रयास करने चाहिए जो विद्यार्थी इस भावना से अपनी पढ़ाई शुरू करेंगे वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्य में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

इन्डक्सन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, के चेयरमैन डॉ० कमल घनशाला द्वारा संदेश के माध्यम से आगंतुक छात्र-छात्राओं को शुभकामना प्रेषित करते हुये कहा है, कि छात्रों को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपना ध्यान पढ़ाई में केन्द्रित करना चाहिए ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाकर लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना आवश्यक है। छात्र-छात्राओं को अपने माता-पिता के कठिन परिश्रम का सम्मान करते हुये अधिक से अधिक मेहनत करनी चाहिए ताकि उनके माता-पिता के सपने साकार हो सकें। उन्होंने छात्रों को आजीवन सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को भविष्य संवारने और जिन्दगी की दौड में आगे निकलने के गुर बताए।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

इस अवसर पर परिसर के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० आर०एस० रावत द्वारा भी नये विद्यार्थियों को सम्बोधित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ कृर्षि और अन्य शिक्षा के बारे में प्रकाश डाला उन्होंने ग्राफिक एरा भीमताल परिसर को अपने करियर विकल्प के रूप में चुनने के संबंध में भी अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम में पी०डी०पी० के प्राध्यापक ललित सिंह द्वारा विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के प्लेसमेन्ट से सम्बन्धित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल संचालन द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

इन्डक्सन कार्यक्रम में बी०टेक के विभागाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह विष्ट, डॉ० नवनीत जोशी, डॉ० मेहुल मानु, डॉ० एम०एम० सती, डॉ० पुष्पा नेगी, डॉ० अमित मित्तल, डॉ० किरन जोशी, डॉ दीपेन्द्र सिंह रावत, डॉ० संदीप कुमार बुधानी, डॉ० संदीप कुमार सुनोरी एवं पी०डी०पी डॉ० कविता अजय जोशी, श्री ललित सिंह डॉ० श्वेता अरोरा, श्री गोविन्द जेठी आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page