किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारी, दीवान सिंह मेहरा बने गरमपानी प्रभारी

ख़बर शेयर करें

किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारी, दीवान सिंह मेहरा बने प्रभारी
भवाली/नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जनपद नैनीताल में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा किए गए निर्णय में दीवान सिंह मेहरा को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
बताया गया कि यह नियुक्ति जिला स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से की गई है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्होंने मेहरा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
दीवान सिंह मेहरा ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page