17.50 लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण, पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने किया
:: उद्घाटन::
भवाली। नगर पालिका परिषद भवाली की ओर से शहर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रामलीला मंच के प्रथम तल का निर्माण कराया गया है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने नवनिर्मित प्रथम तल का लोकार्पण कर इसे नगरवासियों को समर्पित किया। राज्य वित्त वर्ष 2026-27 के अंतर्गत निर्मित इस भवन पर कुल 17.50 लाख रुपये की लागत आई है।रामलीला मंच के प्रथम तल का निर्माण होने से रामलीला कमेटी और अन्य आयोजनों से जुड़ी गतिविधियों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इससे मंच से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। भवाली में रामलीला का आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में मंच परिसर में अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होने से आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सहूलियत मिल सकती है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। रामलीला मंच के प्रथम तल का निर्माण भी इसी दिशा में किया गया है। इससे रामलीला मंच से जुड़ी गतिविधियों के संचालन के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। नगर में होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना और नगर की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



