ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने हासिल की नई उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें

जयवर्धन सूयाल बने ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर

भवाली। नैनीताल ताइक्वांडो चैलेंजर्स क्लब भवाली की ओर से आयोजित ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट-2026 के परिणाम 30 सितंबर को घोषित किए गए। टेस्ट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी योग्यता के अनुसार नई बेल्ट हासिल कीं। सफल खिलाड़ियों को बेल्ट के साथ मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
येलो बेल्ट में अर्पित, यथार्थ जोशी, आराध्या आर्या, काव्या आर्या, अनुक्ता लोहानी, याशिका तिवारी, मन्नत आर्या, कामाख्या तिवारी, आरविक चंद्रा, तनिष्क जोशी, शाश्वत पंत, कार्तिक कुमियाल और हिमांक सफल रहे। येलो फर्स्ट बेल्ट आरोही जोशी ने हासिल की। ग्रीन फर्स्ट बेल्ट में गति जिंदल, वंश जोशी और देवांशी जोशी ने सफलता प्राप्त की। ब्लू बेल्ट में समाया जिंदल, विवेक कुमार और वैष्णवी आर्या तथा ब्लू फर्स्ट बेल्ट में जयवर्धन सूयाल सफल रहे। इस अवसर पर जयवर्धन सूयाल को ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2026’ के खिताब से सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष चंद्रशेखर खत्री, कोच गोविंद प्रसाद और सहायक कोच पायल आर्या ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page