लापरवाही::खुले आम देवदार के पेड़ों पर चली आरी

ख़बर शेयर करें

लोहाघाट के गलचोड़ा आरक्षित वन क्षेत्र में अज्ञात महिलाओं के द्वारा देवदार के बहुमूल्य पेड़ों की लोपिंग कर टहनियों को काटा जा रहा है और वन महकमा मूकदर्शक बना हुआ बैठा है जिस कारण क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है पर्यावरण प्रेमी पूर्व सैनिक मयंक ओली, सुरेश जोशी, गणेश दत्त आदि ने बताया वन विभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में महिलाओं के द्वारा दिनदहाड़े लकड़ीयो के लिए बहुमूल्य देवदार की टहनियों काटी जा रही है लेकिन वन विभाग के द्वारा इन बहुमूल्य पेड़ों को बचाने का कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा देवदार के पेड़ों की टहनी कटने के बाद पेड़ में दोबारा से टहनी नहीं आ पाती है उन्होंने कहा देवदार लोहाघाट की शान है लेकिन वन विभाग की उदासीनता के चलते इनका दोहन किया जा रहा है उन्होंने वन विभाग से देवदार को बचाने व टहनियां काटने वालों पर कड़ी कार्वय की मांग करी है वहीं लोहाघाट रेंजर दीप जोशी ने फोन वार्ता में बताया लॉपिंग का मामला संज्ञान में आने के बाद बन कर्मियों को गलचौड़ा वन क्षेत्र में नियमित गस्त के निर्देश दिए गए हैं तथा लोपिंग करने वालों का पता लगाया जा रहा है जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वही रेंजर ने लोगों से कार्रवाई से बचने के लिए देवदार के पेड़ों की लोपिंग न करने की अपील करी है

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page