भवाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में एनडीआरएफ कर्मियों के दांतों की जांच की

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर पॉलिका हॉल में काण्डपाल डेंटल क्लीनिक प्रबंधक डॉ दीपक काण्डपाल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 से अधिक 15 वी वाहिनी एनडीआरएफ कर्मियों के दांतों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। वर्तमान समय मे गलत आदतों से खराब हो रहे दांतो को ध्यान रखने की जानकारी दी गई।
डॉ दीपक काण्डपाल ने कहा कि वर्तमान में खान पान को देखते हुए दांतो का ध्यान रखने की जरूरत है। सही से दांतों का ख्याल नही रखने पर दांतों में कैविटी, जिंजिवाइटिस, की समस्या हो सकती है। कहा हल्की समस्या होने पर दंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। इस दौरा डॉ दीपक काण्डपाल, सचिन जोशी, पंकज जोशी, सुनीता आदि रहें

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page