राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा से निपटने के तरीके

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गदरपुर के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के निर्देशन पर इंस्पेक्टर तिरेपन रावत ने टीम द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्राओं एवं शिक्षकों को आपदा से बचाव के तरीके सिखाए गए ।इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने हार्ट अटैक आने पर सीपीआर,गले में चॉकिंग होने पर एफबीएओ,भूकंप के बचने के प्रयास बताए। बाढ़ से निपटने के लिए इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस,आग से निपटने के लिए फायर एक्सटिंग्युशर,स्नेक बाइट सेफ्टी, बिरसा मुंडा जीवन परिचय व रोप रेस्क्यू के द्वारा किसी व्यक्ति को एक जगह से दूसरे जगह पर पंहुचाने की विधि के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सिस्टर टेरेसा, विद्यालय की प्रधानचार्य डॉ रेखा आर्या, शिक्षिकाएं छत्राये विद्यालय कर्मी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page