भवाली जीबी पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया एनसीसी दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में एनसीसी दिवस की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में कैडेट मोनिका, माही, अनुज और मनीषा ने एनसीसी में एकता और अनुशासन पर अपने विचार रखे। राजकीय इंटर कॉलेज, भूमियाधर के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र कांडपाल व सैनिक गौरव भट्ट व स्थानीय लोगों व पूर्व कैडेटों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश कांडपाल ने कैडटों से राष्ट्र के लिए हमेशा तैयार रहने का आवाह्न किया। खष्टी बिष्ट ने एनसीसी के महत्व को समझाते हुए कैडेटों को राष्ट्र प्रेम तथा कर्तव्यों की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उत्कृष्ट कार्यों के लिए कैडेट माही, सलोनी, तपिश, सूरज, रितिका, करण, मयंक, इशिका, विक्रम, तरुण, कमल नवनीत, मोनिका, अनुज, मनीषा, हिमांशु, अभिषेक, अमित,नीमा, नेहा,अनमता को सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 के लिए श्रेष्ठ कैडट का पुरस्कार सीनियर अंडर ऑफिसर अनुज टम्टा को दिया गया। कार्यक्रम में सह प्रधानाचार्य अरुण कुमार जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में ए.एन.ओ प्रवक्ता भगत सिंह नेगी, नेहा रैकवाल, अनमता अंसारी आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page