गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में एनसीसी कैडेट्स ने किया योगाभ्यास
विश्व योग दिवस पर स्वस्थ आयु के लिए योग का दिया संदेश
भवाली, नैनीताल। 12वें विश्व योग दिवस 2026 के अवसर पर “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के तहत गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कैडेट्स ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शलभासन, सर्वांगासन, मण्डूकासन, उष्ट्रासन, वक्रासन सहित सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, नाड़ी शोधन, कपालभाति, भ्रामरी, उदगीत और उज्जाई जैसे प्राणायाम की क्रियाएं भी कराई गईं।
योगाभ्यास के माध्यम से कैडेट्स ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम का प्रशिक्षण एनसीसी अधिकारी मेजर श्री कैलाश चंद्र लोहुमी ने कराया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी श्री प्रकाश आर्या, प्रवक्ता श्री रामपाल, श्री ललित लोहनी, भोजन माता श्रीमती इंदू सहित विद्यालय के शिक्षक एवं 70 एनसीसी जूनियर व सीनियर कैडेट्स मौजूद रहे।
कार्यक्रम में योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नियमित अभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

