भवाली। शनिवार को विश्व समुद्र दिवस पर गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटो ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया। 79 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी नैनीताल के कमान अधिकारी राजेश कौशिक के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय समुद्र दिवस पर कैडेटों व अध्यापकों ने व्याख्यान दिया। चार्ट मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। वही कविता वाचन कैडेट नेहा टम्टा ने किया। समुद्री जीवन पर कैडेट चंदू साहनी ने अपने विचार रखें। मत्स्य पालन पर हिमानी खनेडा, तरुण उप्रेती ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। कैडेट नेहा कर्नाटक ने प्रवाल जीव और हिमांशु गैडा ने मत्स्य संरक्षण पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन कैडेट अर्पिता ने किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार जोशी ने कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कैडटों के शानदार अनुशासन पर बधाई दी। प्रवक्ता शिवेंद्र सिंह नेगी ने जल ही जीवन है पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किया। मेजर कैलाश चंद्र लोहनी ने कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए इसकी आवश्यकता और कैडट कर्तव्य पर रोशनी डाली। द्वितीय अधिकारी भगत सिंह नेगी ने समुद्र ही जीवन है और भविष्य के परिपेक्ष में इसके महत्व पर अपने विचार संबोधित किया। इस अवसर पर कैडेट इकरा, हिमानी, अक्षिता, अनस, डिंपल, माही, लक्की, निर्मल, लोकेश,अर्पिता ने समुद्र दिवस पर सुंदर चार्ट व मॉडल प्रदर्शनी लगाई। अंत में कैडेटों को मिष्ठान वितरित किया गया। का
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

