भवाली में नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्यामखेत में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा के नए मतदाताओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने नए मतदाताओं से राष्ट्र के चहुमुखी विकास हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के पक्ष में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अभिभाषण को सुना गया। उसके उपरांत नए मतदाताओं ने भाजपा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल कर सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक धीरेन्द्र रावत, भाजयुमो भवाली मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र कांडपाल, जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्या, महामंत्री महिला मोर्चा प्रगति जैन, व्यापार मण्डल अध्यक्ष भवाली नरेश पांडे, नंदू पांडे, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो गरमपानी मदन मेहरा, भाजयुमो बेतालघाट मंडल अध्यक्ष धीरज मेहरा, मंडल महामंत्री भाजयुमो नैनीताल रितुल कुमार, नवमतदाता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page