नवविवाहिता ने फांसी लगा कर की जीवनलीला समाप्त,मार्च में हुई थी शादी

ख़बर शेयर करें

अज्ञात कारणों के चलते खटीमा में नवविवाहिता ने फांसी के फंदे में लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
उमरूखुर्द निवासी अंजली पत्नी शिवा राणा ने शनिवार की देर शाम घर पर अपना कमरा बंद कर बैड के ऊपर स्टूल रखकर साड़ी का फंदा लगाकर पंखे के कुंडे में लटक कर फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर ससुर और बहु अकेले थे। पति व सास मजदूरी करने गए थे। पति व सास देर शाम घर लौटे तो कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो अंजली फांसी के फंदे में लटकी थी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण व पुलिस टीम मौक पर पहुंची और परिजनों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा। तब तक नवविवाहिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी दो मार्च 2023 को शादी हुई थी। उसका मायका ऊंचीमहुवट में है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page