नैनीताल एरीज में मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, सभी के लिए निःशुल्क प्रवेश

ख़बर शेयर करें

महान भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रामन द्वारा रामन प्रभाव की खोज की घोषणा के स्मरणार्थ हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) बुधवार 28 फरवरी को मनोरा पीक, नैनीताल में स्थित अपने परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक “ओपन डे” का आयोजन कर रहा है। इस ओपन डे के अंतर्गत एरीज सभी के लिए सार्वजनिक और नि:शुल्क रूप से खुला है। किसी प्रकार के पूर्व पंजीकरण या नामांकन की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

एरीज के जनसंपर्क विभाग के सहअध्यक्ष डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस ओपन डे के अंतर्गत आम जनता एवं स्कूली विद्यार्थियों के लिए एरीज ने कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की हैं जिनमें वेधशाला का भ्रमण, दूरबीन के माध्यम से सूर्य के धब्बे देखना, मौसम विज्ञान के लिए गुब्बारे का प्रक्षेपण, देवस्थल स्थित भारत की सबसे बड़ी दूरबीनों एवं एरीज के बारे में वीडियो शो, वैज्ञानिकों से बातचीत इत्यादि शामिल हैं। सूर्यास्त के बाद दूरबीन के माध्यम से ब्रह्माण्ड दर्शन भी कराया जायेगा। आप सभी इस विशेष अवसर पर एरीज में सपरिवार आमंत्रित हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page