एरीज में शुरु हुआ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओपन डे कार्यक्रम, 28 फरवरी को भी सार्वजनिक रूप से खुली होगी वेधशाला

ख़बर शेयर करें

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में 2 दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओपन डे कार्यक्रम चल रहा है। पहले दिन 27 फरवरी को नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय सैनिक स्कूल, जीजीआईसी नैनीताल, लॉन्ग व्यु पब्लिक स्कूल, मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर और बिरला विद्या मंदिर के 250 छात्र छात्राओं ने एरीज में गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ मनीष कुमार नजा ने बच्चों को रामन प्रभाव से अवगत कराया। बता दें कि महान वैज्ञानिक भारत रत्न प्रो. सी. वी. रामन द्वारा रामन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में ही हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “विज्ञान में महिलाएं” के अवसर पर विशेष रूप से वैज्ञानिकों डॉ कुंतल मिश्रा और डॉ नीलम पवार ने बच्चों के जिज्ञासा पूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें विज्ञान के लिए प्रेरित किया। टेलिस्कोप से सौर धब्बे, देवस्थल के टेलिस्कोपों की जानकारी, लेंस और दर्पण के साथ लेजर के प्रयोग, ग्रहण के माॅडल, रडार का भ्रमण आदि के माध्यम से शोध छात्रों ने बच्चों के लिए खगोल विज्ञान और वायुमंडल विज्ञान की जटिलताओं को सुलझाया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि ओपन डे कार्यक्रम 28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आम जनता के लिए सार्वजनिक रूप से खुला होगा। सूर्यास्त के बाद शाम 6:45 बजे से दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा के गड्ढे, बृहस्पति तथा अन्य खगोलीय पिंड भी दिखाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अन्य दिनों के विपरीत, इन दिनों पर किसी प्रकार के पूर्व पंजीकरण या नामांकन की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही प्रवेश भी नि:शुल्क होगा। जनता की सुविधा के लिए पहले आओ पहले पाओ (first come first serve) आधार पर एरीज जाने के लिए नैनीताल बस स्टैन्ड के पास से सुबह 10:00 बजे (वापसी दोपहर 1:00 बजे) एवं दोपहर 2:00 बजे (वापसी शाम 5:00 बजे) एरीज की निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी की गई है। लोग अपने निजी वाहन से भी एरीज आ सकते हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page