एरीज में समाप्त हुआ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओपन डे कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में 2 दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओपन डे कार्यक्रम का समापन 28 फरवरी को हुआ। आम जनता के साथ साथ दिल्ली से आए बीएससी भौतिक के छात्रों ने गतिविधियों में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आज के दिन टेलिस्कोप से सौर धब्बे, देवस्थल के टेलिस्कोपों की जानकारी, एस्ट्रोफोटोग्राफी, एक्सोप्लेनेट्स, आईएलएमटी से एस्टेरॉइड्स की खोज इत्यादि पर विशेष व्याख्यान आयोजित किये गए। एरीज के वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र यादव तथा शोध छात्रों ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए। सूर्यास्त के बाद लोगों ने दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा के गड्ढे, बृहस्पति तथा ओरायन निहारिका भी भी देखे। इस अवसर पर एरीज ने नैनीताल तथा हल्द्वानी के दस शौकिया खगोलविदों और एस्ट्रोफोटोग्राफरों की बैठक भी आयोजित की। इन गतिविधियों के माधयम से एरीज लोगों को विज्ञान के लिए प्रेरित करता है और खगोल विज्ञान में रूचि को बढ़ावा देता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page