नैनीताल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस जागरूकता अभियान का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा आज नैनीताल के चेत राम ठुलगरिया इंटर कॉलेज में ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ के उपलक्ष्य में एक जन- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार, भारत सरकार के मानदंडों के तहत डेंगू से निपटने के लिए बचाव एवं उपचार संबंधी व्यापक कार्यक्रम चला रही है और सरकार के 22 दिशानिर्देशों के तहत किये जा रहे उपायों की जानकारी भी उन्होंने लोगों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

डॉक्टर बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर प्रखर राज गंगोला ने इस अवसर पर डेंगू के लक्षण उसके उपचार तथा इसमें बरती जाने वाली महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बतौर मुख्य अतिथि वरीय प्रवक्ता राजेश कुमार ने लोगों से डेंगू के बारे में सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

वही नैनीताल जिला के कार्यक्रम मैनेजर मदन मेहरा ने 2019 के हल्द्वानी में आए डेंगू के भयंकर प्रकोप की चर्चा करते हुए सरकार के द्वारा डेंगू के रोकथाम और उपचार के बारे में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

इस अवसर पर विभागीय कलाकारों के सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरु हुआ और कार्यक्रम के बीच में विभागीय कलाकार भास्कर जोशी द्वारा रचित, धुन दिए गए तथा गये “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” गाने से लोगों के बीच आजादी के बलिदानों को याद कराया गया।

इस उपलक्ष में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सीनियर वर्ग में पवन कुमार को प्रथम, अभिषेक रावत को द्वितीय और तन्मय सनवाल को तृतीय तथा कार्तिक को सांत्वना पुरस्कार मिला, जबकि जूनियर वर्ग में चंदू बिष्ट को प्रथम, मनीष कुमार को द्वितीय अफान को तृतीय तथा विक्रम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।कार्यक्रम के दौरान लघु प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया और सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

– राजेश सिन्हा
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी
नैनीताल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page