भारत-नेपाल को विभाजित करने वाली महा​काली नदी में आयोजित हुई राष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता, अल्मोड़ा के मोहन ने पकड़ी सबसे बड़ी मछली, पाया पहला ईनाम

ख़बर शेयर करें

टनकपुर। चम्पावत जनपद के पूर्णागिरि क्षेत्र में भारत-नेपाल को विभाजित करने वाली महाकाली नदी में ग्राम चूका में आयोजित राष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया है। टनकपुर के किरोड़ा मैदान निकट एआरटीओ कार्यालय में आयोजित समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में 19 एंगलरों ने कैच एंड रिलीज के तहत 12 मछलियों को पकड़ा और छोड़ा। एंगलरों ने टनकपुर के चूका को एंगलिंग के लिए बेहतर डेस्टिनेशन बताया। ​कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग व मत्स्य विभाग की ओर से की गई बेहतर व्यवस्था के लिए सराहना की। राष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश भर से आए एंगलरों को पुरस्कृत किया गया

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एंग्लिंग प्रतियोगिता दो कैटेगरी में आयोजित की गई थी। जिसमें सबसे बड़ी मछली पकड़ने वाले अल्मोड़ा के मोहन रयाल ने 19 किलो की गोल्डन महाशीर पकड़ कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के अंतर्गत सबसे अधिक मछली पकड़ने में नोएडा के प्रतीक सिंह ने सबसे अधिक कुल तीन मछली पकड़ी। कार्यक्रम के दौरान सभी विजेता व उप विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विमल गोस्वामी और बीआरओ के कर्नल राकेश पाठक द्वारा सम्मानित कर ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को सबसे बड़ी मछली पकड़ने पर 52 हज़ार दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे एंगुलर को 20 हजार रुपये के गिफ्ट हैंपर दिए गए। सबसे अधिक मछली पकड़ने वाले को 54 हजार के गिफ्ट हैंपर। दूसरे स्थान पर सबसे अधिक मछली पकड़ने वाले को 20 हज़ार के गिफ्ट हैंपर दिए गए। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक सीडके के ग्रुप द्वारा बालीवुड और पंजाबी गाने प्रस्तुत किए गए जिनका दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

सबसे बड़ी मछली पकड़ने की प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु से आए पांडी रहे। जिन्होंने 17.7 किलो की मछली पकड़ी तथा तीसरे स्थान पर कर्नल दीपक डैनियल पंत रहे जिन्होंने 7.2 किलो की मछली पकड़ी। सबसे अधिक मछली पकड़ने वाले दूसरे स्थान पर तेलांगाना के अब्दुल आसिफ ने 2 मछली पकड़ी। कार्यक्रम के सफल संचालन में जज की भूमिका में डैरिक डिसूजा, संतोष कोलवंकर, श्याम गुरुंग, अरुण आभा रहे। इस दौरान कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, जिला मत्स्य प्रभारी केएस बगड़वाल, साहसिक खेल अधिकारी पर्यटन विभाग मोहम्मद शाहिद, वाटर स्पोर्ट्स ऑफिसर अनूप सिंह गुसाईं, श्याम लाल गिमनार, प्रदीप राज सिंह,विकास भंडारी, किशन ठाकुर, शंकर सिंह सामंत, तेज सिंह, शंकर बिष्ट, ललित बिष्ट, राहुल सामंत, रमेश पंत, राजेंद्र गड़कोटी, आशु गड़कोटी, विनय अरोड़ा मौनी बाबा ने सहयोग प्रदान किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page