भवाली में नरेश पाण्डे को बनाया देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार किया गया। देर शाम प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर व प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी की ने नरेश पाण्डे को व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। हरेंद्र सिंह बिष्ट संरक्षक कंचन सुयाल महामंत्री, चुनाव प्रभारी राकेश रावत, संतोष तिवारी, कोषाध्यक्ष लोकेश जोशी, उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट कमलेश सिंह बिष्ट को बनाया गया। सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि जल्द चुनाव कराने के लिए कंचन सुयाल को सदस्यता संयोजक व सदस्यता प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्वल भविष्य की कामना की है। नवनियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि जल्द सदस्यता अभियान के बाद चुनाव किये जायेंगे। और हमेशा की तरह व्यापरियों के हित की लड़ाई में हमेशा खड़े रहेंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page