नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह का हत्यारोपी अमरजीत हरिद्वार में एनकाउंटर में ढेर

ख़बर शेयर करें

नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह का हत्यारोपी अमरजीत हरिद्वार में एनकाउंटर में ढेर

देर रात हरिद्वार में हुई मुठभेड़,
एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुआ ढेर

16 से अधिक मामले थे दर्ज, दूसरा आरोपी फरार

28 मार्च को नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर की गई थी हत्या

देर रात थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने, भगवानपुर से कलियर की तरफ भागने, पुलिस द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जिसको सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उक्त बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मौके से भागे दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

मृतक का नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र सिंह पता फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगली भट्ट अमृतसर जो उधमसिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित था। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। l

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

हरिद्वार में एसटीएफ और
बदमाशों के बीच मुठभेड़, हरिद्वार जिले भर में सघन चेकिंग,

नानकमत्ता के जत्थेदार तरसेम सिंह की हत्या में फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में जुटी थी एसटीएफ,
आधी रात को हरिद्वार भगवानपुर क्षेत्र में हुई घेराबंदी..

उधमसिंह नगर जिले में डेरा कार सेवा नानकमत्ता के जत्थेदार
बाबा तरसेम सिंह की हत्या में फरार चल रहे दो आरोपियों को
उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने सोमवार आधी रात भगवानपुर क्षेत्र में
घेरा।

पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में
एसटीएफ ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान आखिरकार एसटीएफ
ने एक बदमाश को किया ढेर । दूसरा हुआ फरार तलाश जारी

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ बदमाशों का लगातार पीछा कर रही थी
और भगवानपुर क्षेत्र में हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की
गई।
दरअसल मामला हाई प्रोफाइल होने के यही वजह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे मामले का
संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के
निर्देश दिए थे। जिसके बाद से उत्तराखंड एसटीएफ मामले में इंवॉल्व हो गई थी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page