भवाली में नंदा सुनंदा भोज सेवा में 10 रुपये में मिलेगा भोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पॉलिका मैदान में नंदा सुनंदा भोजन सेवा का मंगलवार को विधायक सरिता आर्या ने रिब्बन काटकर शुभारंभ किया। अब लोगो को 10 रुपये में भोजन मिल जाएगा। स्थानीय नरेश कुमार आर्या, महेश चंद्र ने 10 रुपये में लोगो को भोजन कराने का मन बनाया है। सप्ताह में मंगलवार गुरुवार शनिवार को पॉलिका मैदान में भोजन बनाकर लोगो को खिलाया जाएगा। सुबह 8 से 11 बजे तक खिलाया जाएगा। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि अच्छा कार्य है। सप्ताह में हर दिन चलाया जाए। उन्होंने इस कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, दयाल आर्या, हेमा आर्या, नरेश पाण्डे, हितेश साह, राकेश आर्य, नवनीत सिंह, दुर्गा प्रसाद, जीवन चन्द्र, वीरेंद्र, अतुल, प्रेम चन्द्र, ललिता, गिरीश चन्द्र, मोहन चन्द्र आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page