नंदा देवी महोत्सव के दौरान कदली वृक्ष के नगर भ्रमण के समय अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

आस्था का केंद्र मानी जाने वाली मां नयना देवी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से माहौल गरमा गया। किसी अनजान ने फेक आईडी से इंस्टाग्राम में यह टिप्पणी की। शुक्रवार को लोगों ने मल्लीताल कोतवाली के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। समझाने आए पुलिस अफसरों से भी लोगों की नोकझोंक हो गई। हालांकि, टिप्पणी करने वाला कौन है? इसका किसी को भी पता नहीं था। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

नंदा देवी महोत्सव के दौरान कदली वृक्ष के नगर भ्रमण की एक पोस्ट पर इंस्टाग्राम में किसी ने नयना देवी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। लोगों ने पुलिस से शिकायत की। लोगों का कहना हैकि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभिन्न संगठनों ने पंत पार्क में धरना और पार्क से कोतवाली तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया, लेकिन पुलिस चुप्पी साधे रही। एक माह बाद भी कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को 100 से अधिक लोगों ने कोतवाली के आगे बीच सड़क बैठकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना पर एसपी व सीओ ने पहुंचकर मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोग मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इससे नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ 196 (1) ए और 196 (1) बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page