हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंजा नगर
भवाली। नगर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे नंदा देवी महोत्सव का गुरुवार को भव्य झोली भात भंडारे के साथ समापन हुआ। दोपहर में आयोजित भंडारे में नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में मां नंदा सुनंदा के जयकारे गूंजते रहे। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आयोजकों ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस दौरान महोत्सव समिति अध्यक्ष मनीष साह, प्रशांत जोशी, संजय वर्मा, सोनू सिजवाली, मनोज नयाल, भुवन लाल साह, गणेश पंत, नवीन जोशी, नीरज कफलटिया, पवन मेहरा, सूरज मेहरा, दीपक क्वीरा, कुलदीप बिष्ट, कन्नू बोनाल, सुमित पाण्डे, संजय लोहनी, लोकेश जोशी, नितेश पनोरा, मनोज तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

