नैनीताल स्टर्लिंग होटल में धूम धाम से मनाया जाएगा मदर्स डे

ख़बर शेयर करें

भवाली। नैनीताल रोड स्थित स्टर्लिंग होटल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सैफ विपिन किमोठी होटल में आई मदर्स को पहाड़ी व्यंजन व कुमाउँनी लाल भात, आलू जखिया, मडुवे की लापसी, हरु सलाद बनाना सिखाएंगे। गायन लेखन, कुकिंग, पहाड़ी व्यंजन बनाना सिखाएंगे। डिप्टी मैनेजर कुंदन सिजवाली, मैनेजर राजेन्द्र बिष्ट ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि पहली बार मदर्स डे में होटल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गायन प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता की जाएगी। होटल में रुकी मदर्स कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगी। कहा कि विजेता मदर्स को पुरस्कृत किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page